फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: लोधी राजपूत कल्याण महासभा ने मनाई स्वामी ब्रह्मानंद की जयंती

Thu, 04 Dec 2025 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। बेलहर क्षेत्र के ग्राम कैथवलिया पड़िया में बृहस्पतिवार को अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा ने स्वामी ब्रह्मानंद की जयंती धूमधाम से मनाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता लोधी सभा के जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार लोधी ने की। स्वामी ब्रह्मानंद के चित्र पर माल्यार्पण किया। उनके जीवन, विचारों और समाज सुधार में दिए गए योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार लोधी ने बताया कि स्वामी ब्रह्मानंद का जीवन त्याग, सेवा और समाज उत्थान का प्रतीक थे। उनकी शिक्षाएं आज भी समाज को सही राह दिखाती हैं। उन्होंने यह भी बताया कि स्वामी जी 1967 से 1977 तक सांसद रहे और आजाद भारत में सांसद बनने वाले पहले संन्यासी थे। संसद में उन्होंने गोवंश की रक्षा और गोवध के विरोध में एक घंटे का ऐतिहासिक भाषण दिया था। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार लोधी के साथ रमेशचंद्र लोधी, दमाराम लोधी, रामचरन, मनोज कुमार, संतराम, ग्राम प्रधान फूलचंद यादव, दिनेश कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें