फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: हवा चलने से बढ़ी लोकल फाल्ट की समस्या, चार घंटे बिजली गुल

Sun, 07 Apr 2024 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- बैंक चौराहा व डीघा में फाल्ट ठीक करने के लिए जूझते रहे बिजलीकर्मी
विज्ञापन

- पानी के लिए परेशान रहे शहरवासी
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। तेज पछुआ हवा ने लोगों की मुसीबत बढ़ा दी है। कारण यह है कि हवा के साथ लोकल फाल्ट की समस्या बढ़ गई है। रविवार की सुबह शहर में सुबह छह बजे बिजली कटी तो 10 बजे के करीब आई। जिससे पानी का संकट खड़ा हो गया। बिजली निगम का दावा है कि तेज हवा के चलते लोकल फाल्ट की वजह से दिक्कत आ रही है। जल्द ही समस्या से निजात मिल जाएगी।

वर्तमान में सुबह से तेज पछुआ हवा चल रही है। इसके लोकल फाल्ट की समस्या से लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। रविवार की सुबह शहर के नेदुला, सरौली, बड़गो, अंसार टोला, बरई टोला आदि क्षेत्रों में बिजली गुल हो गई। सुबह छह बजे बिजली कटी तो दस बजे के बाद आपूर्ति बहाल हो पाई। इस दौरान लोगों को जहां गर्मी में परेशान होना पड़ा वहीं पानी का संकट खड़ा हो गया। पानी की टंकिया सूख गईं, ऐसे में स्नान से लेकर भोजन तैयार करने में परेशानी हुई।
विज्ञापन

इसके अलावा शहर के बैंक चौराहा और डीघा में लोकल फाल्ट के चलते बिजली आपूर्ति करीब तीन घंटे तक ठप रही। सूचना पर पहुंचे बिजली कर्मियों ने मशक्कत कर फाल्ट को ठीक किया, तब जाकर बिजली आपूर्ति बहाल हो पाई। बिजली निगम के कर्मियों का कहना है कि इस समय तेज हवा चल रही है, जिसके कारण समस्या आ रही है।
विज्ञापन


शहर में बिजली आपूर्ति में सुधार के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। जर्जर तारों को बदलकर केबल तार लगाए जा रहे हैं। आने वाले दिनों में लोगों को समस्या से राहत मिल जाएगी।
- केएन शुक्ला, एसडीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें