फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: एचआरपीजी में एलएलबी की परीक्षा आज से

Fri, 16 May 2025 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की पीजी की सेमेस्टर परीक्षा बृहस्पतिवार को 54 केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित हुई। परीक्षा सभी केंद्रों पर सकुशल संपन्न हो गई। अब शुक्रवार को एलएलबी की सेमेस्टर परीक्षा दो पालियों में शुरू होगी।
विज्ञापन

परीक्षा के नोडल अधिकारी व प्राचार्य प्रोफेसर ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की परास्नातक स्तर की परीक्षा बृहस्पतिवार को हुई। सुबह में सात से 10 बजे तक पहली पाली और 11 से दो बजे तक दूसरी पाली की परीक्षा हुई। जिसमे एमए समस्त विषय, एमएलसी समस्त विषय, एमकाम और स्नातक छठे सेमेस्टर की परीक्षा कराई गई। उन्होंने बताया कि 16 मई से एलएलबी की परीक्षा शुरू होने जा रही है। एचआरपीजी कॉलेज को केंद्र बनाया गया है। जहां पर छह महाविद्यालयों के एलएलबी के छात्र शामिल होंगे। परीक्षा दो पालियों में ही होगी। जिसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें