फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी लोजपा रामविलास

विज्ञापन
विज्ञापन
महुली। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की ओर से सोमवार को महुली में दलित चौपाल का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव एवं मंडल अध्यक्ष बस्ती मनीष कुमार उपाध्याय ने कहा कि पार्टी यूपी में सभी सीटों पर अपने दम पर अकेले चुनाव लड़ने को तैयार है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दलित चौपाल के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। दलित समाज के लोगों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने की जरूरत है। दुसाध समाज के लोगों को जाति प्रमाण पत्र बनवाने में किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष उर्मिला देवी ने महिलाओं से संगठन को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।
कार्यक्रम का संचालन सुभाष पासवान ने किया। इस दौरान मंडल प्रधान महासचिव आनंद कुमार त्रिपाठी, उपाध्यक्ष नीतू देवी, रीमा दुसाध, पूनम, रंजना देवी, देवंती देवी, गौतम पासवान, अखिलेश पासवान, राजेश पासवान, अजय दुसाध आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें