फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी में लापरवाही पर एलआईयू का दीवान निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
ड्यूटी में लापरवाही पर एलआईयू का दीवान निलंबित
विज्ञापन

- लाइसेंसी पिस्टल के साथ पर्चा लेने कलेक्ट्रेट पहुंचा था पूर्व विधायक का बेटा
- चेकिंग में लाइसेंसी पिस्टल बरामद, कोतवाली में जमा कराया गया
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। नामांकन के दौरान पूर्व विधायक का बेटा पर्चा लेने लाइसेंसी पिस्टल के साथ कलेक्ट्रेट में पहुंच गया। पुलिस की चेकिंग में उसे पकड़ लिया गया। असलहे को कोतवाली में जमा करा दिया गया। इस मामले में ड्यूटी के प्रति लापरवाही बरतने पर एलआईयू के दीवान बृजेश कुशवाहा को एसपी ने देर शाम निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

सीओ अंशुमान मिश्र ने बताया कि बखिरा क्षेत्र के हरदी गांव निवासी एवं पूर्व विधायक के बेटे महेंद्र कन्नौजिया सोमवार को धनघटा सुरक्षित सीट से चुनाव लड़ने के लिए पर्चा लेने कलेक्ट्रेट आए थे। पुलिस ने चेकिंग के दौरान लाइसेंसी पिस्टल के पास पकड़ा। पिस्टल को कोतवाली में जमा करा दिया गया। वहीं एसपी डॉक्टर कौस्तुभ ने बताया कि पुलिस पूरी तरह सतर्क है। पुलिस की सतर्कता का ही प्रमाण है कि चेकिंग के दौरान लाइसेंसी असलहा पकड़ा गया। इस मामले में एलआईयू के एक दीवान को निलंबित कर दिया गया है। सीओ धनघटा से इस मामले में रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें