फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: लाभार्थियों की तीन दिन में मांगी सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महुली। खंड विकास अधिकारी कुलदीप कुमार की अध्यक्षता में नाथनगर ब्लॉक सभागार में मंगलवार को सचिवों की बैठक हुई। इसमें गांव में बने अमृत सरोवर और खेल मैदान में सफाई कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही हर घर तिरंगा अभियान के साथ ही मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत जीरो पॉवर्टी के लाभार्थियों को चयनित करने तथा तीन दिन के भीतर सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।
खंड विकास अधिकारी कुलदीप कुमार ने बताया कि शासन के निर्देश का पालन करना हर कर्मचारी का दायित्व है। ब्लॉक क्षेत्र के समस्त विद्यालय पंचायत भवन अमृतसर सरोवरों की साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही गांव स्तर पर जीरो पॉवर्टी के लाभार्थियों की तत्काल सूची उपलब्ध कराई जाए ताकि उन्हें आवास का लाभ जल्द से जल्द दिया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में एडीओ पंचायत सतीश चंद्र कुशवाहा, एडीओ आईएसबी अभय सिंह, ग्राम पंचायत सचिव धर्मेंद्र यादव ,देवेश कुमार, मंजूषा देवी, टेक्नीशियन संजय पांडेय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें