फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: एक दुकान का लाइसेंस निलंबित, बीज की 11 और कीटनाशक के दो सैंपल लिए

Sat, 26 Oct 2024 10:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- जिला कृषि अधिकारी ने खाद बीज की 15 दुकानों पर मारा छापा
विज्ञापन

संतकबीरनगर। शनिवार को खाद बीज की 15 दुकानों की जांच की गई। इसमें 11 बीज और दो कीटनाशक के नमूने लिए गए। साथ ही किसान सेवा केंद्र का अभिलेख और रखरखाव ठीक न मिलने पर लाइसेंस निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि काली जगदीशपुर, जयराम पट्टी, कलेनहरदो एवं भगवानपुर स्थित दुकानों का पर छापा मारा गया। जिसमें उत्कर्ष बीज भंडार, आरके खाद भंडार, किसान कृषि सेवा केंद्र, उन्नतशील बीज खाद भंडार, हीरा लाल खाद एवं बीज भंडार, चौधरी खाद भंडार आदि दुकानों की जांच की गई। गुणवत्ता नियंत्रण के लिए आगे भी अभियान चलाया जाएगा। किसान सेवा केंद्र में अभिलेखों के रखरखाव एवं अनियमितता पाए जाने पर का लाइसेंस निलंबित किया गया।
विज्ञापन

दुकानदारों को हिदायत दी गई कि निर्धारित मूल्यों पर ही बीज किसानों को उपलब्ध कराए। जमाखोरी एवं कालाबाजारी करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें