फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: तीन जर्जर सड़कों की मरम्मत के लिए पीडब्ल्यूडी को लिखा पत्र

Fri, 31 Jul 2026 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सेमरियावां। ब्लाॅक की तीन जर्जर और बदहाल सड़कों की मरम्मत के लिए क्षेत्र पंचायत सेमरियावां की ब्लॉक प्रमुख मजहरुनिशां ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को पत्र भेजा है। ब्लॉक प्रमुख मजहरून्निशा ने बताया कि सेमरियावां क्षेत्र की तीन प्रमुख सड़कें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं।
विज्ञापन

जगह-जगह बड़े गड्ढे होने से राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इन मार्गों पर स्कूल बसें और टेंपो अक्सर फंस जाते हैं, जिससे छात्रों और आम नागरिकों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। बरसात के मौसम में दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ गई है। बहोरवापुर से अगया संपर्क मार्ग लगभग तीन से चार किलोमीटर, अगया से सुकरौली संपर्क मार्ग लगभग एक किमी तथा दुधारा मदरसे से जातेडीहा दुबौलिया गांव तक संपर्क मार्ग करीब चार किलोमीटर सड़क की मरम्मत कराने की मांग की गई है।
ब्लॉक प्रमुख ने अधिशासी अभियंता से आग्रह किया है कि जनहित को देखते हुए इन क्षतिग्रस्त मार्गों की तत्काल मरम्मत कराई जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि वह स्वयं भी इन मार्गों से गुजरती हैं और लोगों को होने वाली परेशानियों से भली-भांति परिचित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें