फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: विधिक जागरूकता सबके लिए जरूरी र

Sat, 17 Jan 2026 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
महुली में वि​धिक साक्षरता ​शिविर में जानकारी देते एडीजे-स्रोत न्यायालय - फोटो : katra news
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जनपद न्यायाधीश मोहन लाल विश्वकर्मा के निर्देशन व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में शुक्रवार को महुली थाना क्षेत्र के बघाड़ी उर्फ परसादीपुर गांव में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

प्राधिकरण के सचिव व अपर जिला जज देवेंद्र नाथ गोस्वामी ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को विधिक रूप से जागरूक होना चाहिए। जागरूकता के अभाव में हम अपने अधिकारों से वंचित हो सकते हैं। उन्होंने स्थायी लोक अदालत, प्री लिटिगेशन, मिडिएशन, एलएडीसीएस के माध्यम से मिलने वाले सुविधाओं के बारे में बताया।
लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के चीफ अंजय कुमार श्रीवास्तव ने थाने पर रिपाेर्ट दर्ज कराने के अधिकार व न दर्ज किए जाने पर न्यायालय से प्राप्त होने वाले उपचार की जानकारी दी। इसके साथ ही नालसा द्वारा संचालित टोलफ्री नंबर 15100 के माध्यम से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में बताया। इस दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ओमप्रकाश यादव, राहुल यादव, मोतीलाल, पीएलवी त्रिलोकी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें