फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब दुधिया रोशनी से जगमगाएगा शहर

विज्ञापन
शहर के बैंक चौराहे पर हाई मास्क एलईडी लाइट लगाते नगरपालिका के लोग।संवाद - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
अब दुधिया रोशनी से जगमगाएगा शहर
विज्ञापन

- सोडियम लाइटों की जगह लगेगी एलईडी लाइट
- खूबसूरत दिखेगा शहर, बिजली की खपत भी होगी कम
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शहर के सुंदरीकरण की दिशा में नगर पालिका परिषद खलीलाबाद ने एक नई पहल की है। इसके तहत अब शहर को दुधिया रोशनी से जगमगाने की तैयारी है। इसके तहत शहर में विभिन्न स्थानों पर लगाए गए हाई मास्ट से पीले बल्ब हटाकर उसके स्थान पर एलईडी लगाई जाएगी। इससे न सिर्फ बिजली की खपत कम होगी, बल्कि शहर भी खूबसूरत दिखेगा।
नगर पालिका परिषद खलीलाबाद क्षेत्र ने शहर में स्थापित महापुरुषों की प्रतिमाओं के सुंदरीकरण का कार्य अभी पूरा किया है। इस कार्य में राजस्थानी मजदूरों को महापुरुषों की प्रतिमाओं को नया लुक दिया है। सुंदरीकरण की इस मुहिम के तहत अब शहर को दुधिया रोशनी से जगमगाया जाएगा। इसके तहत शहर के 12 स्थानों पर लगाए गए हाईमास्ट लाइटों को बदला जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के समय माता मंदिर, मेंहदावल बाईपास, बगहिया, बरदहिया बाजार, औद्योगिक क्षेत्र, घोरखल, कांशीराम आवास, मटिहना, तितौवा, बैंक चौराहा व खलीलाबाद डिग्री कॉलेज के पास लगाए गए हाईमास्टसोडियम लाइटें बदलकर एलईडी लगाई जाएगी। नगर पालिका परिषद के चेयरमैन श्याम सुंदर वर्मा ने कहा कि शहर के सुंदरीकरण के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
हाईमास्ट सोडियम लाइटें बदलने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही सभी चिहिंत स्थानों पर दुधिया एलईडी लाइटें लगा दी जाएंगी।
सुरेश मौर्य- ईओ नगर पालिका परिषद खलीलाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें