फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस पर व्याख्यान व प्रदर्शनी आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
मगहर। सद्गुरु कबीर की परिनिर्वाण स्थली मगहर के कबीर चौरा परिसर में सोमवार को अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस पर व्याख्यान व प्रदर्शन का आयोजन किया गया। राज्य पुरातत्व विभाग की निदेशक रेनू द्विवेदी के निर्देशन में क्षेत्रीय पुरातत्व इकाई गोरखपुर के क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी डाॅ. कृष्ण मोहन दूबे की अध्यक्षता में स्कूली बच्चों के स्मारक भ्रमण, छायाचित्र प्रदर्शनी तथा व्याख्यान में उच्च प्राथमिक विद्यालय मगहर प्रथम के छात्र-छात्राओं एवं अन्य स्थानीय लोगों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन


प्रदर्शनी का अवलोकन कराते हुए क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी गोरखपुर डॉ. कृष्ण मोहन दूबे ने बच्चों को प्रदर्शनी में प्रदर्शित छायाचित्रों के विषय में तथा उनके पुरातात्विक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पुरातात्विक स्थल को स्वच्छ तथा उसकी रक्षा करना हम सभी का कर्तव्य है। इस स्थानों से हमारी संस्कृति का पता चलता है।
इसके अलावा उनके संरक्षण तथा आगामी पीढ़ी को हस्तांतरित करने के जिम्मेवारी के विषय में भी जानकारी दी।अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस तथा संग्रहालय के अध्ययन के महत्व के विषय में भी विशेष प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अगली कड़ी में छात्र-छात्राओं को सूफी संत कबीर की समाधि एवं मजार का शैक्षणिक भ्रमण भी कराया गया।
विज्ञापन


इस अवसर पर उच्च प्राथमिक विद्यालय मगहर के प्रधानाध्यापक अशोक कुमार गुप्ता, सहायक अध्यापक ,निसार अहमद, विजय प्रताप त्रिपाठी, दुर्गेश कुमार सिंह, विजय रतन शुक्ला, अतुल कुमार शुक्ला, किशन लाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें