फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: लेआउट मैप और चौहद्दी से नहीं हो पा रहा मिलान

विज्ञापन
चौहद्दी न मिलने से परेशान शिक्षक प्रगणक सुहेल अहमद‌
विज्ञापन
संतकबीरनगर/सेमरियावां। जनगणना कार्य के लिए प्रशासन की ओर से दी गई किट, लेआउट मैप और चौहद्दी लेकर शुक्रवार को हाउस लिस्टिंग ब्लाॅक (एचएलबी) कार्य के लिए पहुंचे प्रगणकों को खूब पसीना बहाना पड़ा। प्रगणकों का आरोप है कि लेआउट मैप और चौहद्दी से मिलान नहीं हो पा रहा है। सेमरियावां में दो दर्जन से अधिक प्रगणकों को स्टेशनरी किट नहीं दी गई।
विज्ञापन

ब्लॉक आवंटन की सीमा स्पष्ट न होने से प्रगणक परेशान रहे। वास्तविक नक्शा के बजाय गूगल मैप से काॅपी करके नक्शा दिया गया। नियुक्ति पत्र के साथ मिली लिखित चौहद्दी कहीं की और मानचित्र कहीं और का है। ऐसे में पूरा दिन में प्रगणक अपने ब्लाॅक का सीमांकन तय नहीं कर पाए, जिससे लोगों में रोष है।
प्रगणकों की मांग है कि लेखपाल को भेजकर चौहद्दी की स्थिति साफ की जाए। वहीं तैनाती से दूर जनगणना कार्य करने से भी नाराज रहे। एक शिक्षक को तीन-तीन प्रगणक ब्लाॅक दिया गया है। इससे भी वे परेशान रहे।
विज्ञापन


-

भाषा की त्रुटि से परेशान हैं प्रगणक

संवाद न्यूज एजेंसी

धनघटा। जनगणना कार्य में लगे कर्मचारी को कई तरह की कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। एप पर हिंदी सेट कर जब आगे बढ़ रहे हैं तो अपने आप भाषा बदलकर अंग्रेजी या उर्दू हो जा रही है, जिसे पुनः ठीक करने में प्रगणक को समय गंवाना पड़ रहा है।

जनगणना कार्य में लगे शिक्षक हरेंद्र कुमार, प्रियंका, विनोद, संतोष, राधेश्याम आदि का कहना है कि आसमान से आग बरस रही हो तो ऐसे समय में जनगणना करने के लिए घर-घर जाकर दौड़ लगाना पड़ रहा है। उसके बाद एप पर भाषा बदलने के कारण काम करने में कठिनाई आ रही है।
उन्होंने बताया कि नक्शा तहसील से उपलब्ध कराया गया है। जो कुछ शिक्षकों की समझ में नहीं आ रहा है। उन्हें भी समझाना पड़ रहा है। इस कारण कार्य करने में विलंब हो रहा है। जब तक मौसम में नरमी नहीं आएगी और एप पूरी तरह समझ में नहीं आ जाएंगे तब तक कार्य तेजी के साथ नहीं कर मिलेगा।

भवनों के सूचीकरण का कार्य शुरू
सेमरियावां। जनगणना के प्रथम चरण के अंतर्गत शुक्रवार से भवनों के सूचीकरण का कार्य शुरू हो गया है। इसके लिए नियुक्त प्रगणक घर-घर जाकर मकानों और भवनों का विवरण एकत्र करना शुरू कर दिया है। यह अभियान 20 जून तक चलाया जाएगा।
प्रशासन की ओर से सेमरियावां ब्लॉक के 113 ग्राम पंचायतों में 190 राजस्व गांवों में 460 प्रगणक ब्लाॅक बनाया गया है। इनमें जनगणना कार्य के लिए कुल 76 पर्यवेक्षक और 428 प्रगणकों की नियुक्ति की गई है। ये सभी प्रगणक निर्धारित क्षेत्रों में जाकर भवनों और मकानों का सूचीकरण करेंगे। इसके लिए प्रगणकों को किट बैग उपलब्ध कराया गया है। 22 मई से प्रगणक घर-घर पहुंचकर भवनों से संबंधित जानकारी एकत्र करेंगे। 33 सवाल पूछेंगे और पोर्टल पर अपलोड करेंगे।
नागरिकों से जनगणना कार्य में सहयोग करने की अपील की गई है। जनगणना के दौरान किसी भी व्यक्ति को अपना आधार कार्ड, पैन कार्ड अथवा अन्य गोपनीय दस्तावेज दिखाने या जमा करने की आवश्यकता नहीं है।
-
मेंहदावल में भी कर्मियों ने किया चुनौतियों का सामना
मेंहदावल। जनगणना के पहले चरण का कार्य तहसील क्षेत्र में औपचारिक आगाज शुक्रवार को हो गया। भीषण गर्मी के बीच सुपरवाइजर व प्रगणक अपने-अपने निर्धारित क्षेत्रों में पहुंचे और मकान गणना व सूचीकरण का कार्य शुरू किया। पहले ही दिन उनको गांवों की लोकेशन, नक्शा तैयार करने और क्षेत्रीय मूल्यांकन में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद टीमों ने जनगणना के पहले चरण को गति देने का प्रयास किया।

जनगणना का कार्य तहसील क्षेत्र से जुड़े कई गांवों में शुरू किया गया। इनमें मरवटिया कलां, इमलीडीहा, फरदहां, कुसौनां खुर्द, तुनियहवां, महदेवा, अमरहा, बानडूमर, सेखुई, नारायनपुर, टड़वां, परसा पांडेय, बरईपुर, नगरा आदि गांव शामिल हैं। पहले दिन क्षेत्रीय नक्शा तैयार करने और मकानों के सही चिह्नांकन में कर्मचारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कुछ गांवों में लोकेशन स्पष्ट न होने से प्रगणकों को बार-बार जानकारी जुटानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें