फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सोशल मीडिया पर न डालें भ्रामक सूचनाएं, होगी कड़ी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। डीएम आलोक कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को बकरीद के दृष्टिगत सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा शांतिपूर्ण एवं परंपरागत तरीके से आपसी भाई-चारे के साथ त्योहार को मनाने के लिए शांति समिति की बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें डीएम ने कहा कि किसी भी नई परंपरा की शुरूआत न की जाए। सोशल मीडिया में पर ऐसी कोई भी भ्रामक सूचनाएं न डाली जाएं। ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि वर्षों में बकरीद पर कुर्बानियां दी जाती रही हैं, उसी को कायम रखना है। किसी भी दशा में प्रतिबंधित पशु की कुर्बानी न दी जाए तथा कोई भी कुर्बानी खुले में न हो। उन्होंने क्षेत्रीय प्रबुद्धजनों से अपील की कि लोगों को अधिक से अधिक जागरूक करें, जिससे त्योहार शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हो। उन्होंने विद्युत निगम को निर्देश देते हुए कहा कि नमाज के मुख्य मार्गों का स्थलीय निरीक्षण कराकर जर्जर विद्युत तारों को समय रहते दुरुस्त करना सुनिश्चित करें तथा त्योहार के समय विद्युत आपूर्ति निर्वाध संचालित रहे।
उन्होंने डीपीआरओ को निर्देशित किया कि ग्रामीण क्षेत्रों में किसी प्रकार की लापरवाही संज्ञान में न आए एवं साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था रहे। उन्होंने समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका एवं नगर पंचायत को निर्देशित करते हुए कहा कि अपने-अपने इलाकों में साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराते हुए त्योहार के दिन सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी पहले से ही सुनिश्चित रखी जाए।
विज्ञापन

एसपी संदीप कुमार मीना ने बकरीद के त्योहार को परंपरागत रूप से मनाए जाने के संबंध में पुलिस अधिकारियों एवं थानाध्यक्षों को निर्देशित करते हुए कहा कि शांति-सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
इस दौरान एडीएम न्यायिक चंद्रेश कुमार सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह, सीएमओ डाॅ. रामानुज कन्नौजिया, एसडीएम खलीलाबाद हृदय राम तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें