फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: वन स्टॉप सेंटर में विधि छात्रों को मिला व्यावहारिक प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित इंटर्नशिप कार्यक्रम के अंतर्गत विधि छात्र-छात्राओं को वन स्टॉप सेंटर की कार्यप्रणाली का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। यह कार्यक्रम जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष रणधीर सिंह के निर्देशन तथा प्राधिकरण के प्रभारी सचिव एवं अपर जिला जज (फास्ट ट्रैक कोर्ट) दिव्यानंद की पहल पर आयोजित किया गया।
विज्ञापन

प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के चीफ अन्जय कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में किया गया। इस दौरान वन स्टॉप सेंटर की प्रबंधक रितिका दुबे, परामर्शदात्री पूनम शुक्ला तथा समन्वयक मोनिका शुक्ला ने छात्र-छात्राओं को केंद्र की स्थापना, उद्देश्यों और कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
प्रशिक्षकों ने बताया कि वन स्टॉप सेंटर महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए एकीकृत सहायता केंद्र के रूप में कार्य करता है, जहां हिंसा या उत्पीड़न से प्रभावित महिलाओं को एक ही स्थान पर कानूनी सहायता, मनोवैज्ञानिक परामर्श, चिकित्सीय सहायता, अस्थायी आश्रय तथा अन्य आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में महिलाओं के संवैधानिक एवं कानूनी अधिकारों, महिला सुरक्षा कानूनों तथा पीड़ित सहायता तंत्र की भी विस्तृत जानकारी दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें