फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस भर्ती परीक्षा : दूसरे दिन 908 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा-2025 के दूसरे दिन मंगलवार को जिले के आठ परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। दोनों पालियों को 5088 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 4180 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 908 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। जिले में कुल उपस्थिति 82.15 प्रतिशत दर्ज की गई।
विज्ञापन

परीक्षा की शुचिता और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए डीएम आलोक कुमार और एसपी कुमार मीना ने संयुक्त रूप से विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने आचार्य राम विलास इंटर कॉलेज मगहर, मौलाना आजाद इंटर कॉलेज खलीलाबाद समेत अन्य केंद्रों पर पहुंचकर सुरक्षा, प्रवेश व्यवस्था तथा परीक्षा संचालन की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को निर्देश दिया कि अभ्यर्थियों के प्रवेश के समय निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन कराया जाए तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जाए। परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ न लगने देने और शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के भी निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

इधर, एडीएम सत्यप्रकाश एवं एएसपी सुशील कुमार सिंह ने भी विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अभ्यर्थियों की सघन तलाशी व्यवस्था की जांच की तथा केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिया कि मोबाइल फोन, ब्लू टूथ डिवाइस सहित किसी भी प्रतिबंधित सामग्री को परीक्षा केंद्र के भीतर न जाने दिया जाए। सीसीटीवी कैमरों और कंट्रोल रूम की कार्यप्रणाली भी परखी गई।
पुलिस प्रशासन की ओर से परीक्षा के दौरान विशेष निगरानी व्यवस्था लागू की गई। सीसीटीवी कंट्रोल रूम, जनपदीय कंट्रोल रूम और डायल-112 को भी पूरी तरह अलर्ट रखा गया। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि परीक्षा ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
-
2544 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 2072 परीक्षार्थी रहे उपस्थित
पहली पाली में कुल 2544 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 2072 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 472 अनुपस्थित रहे। इस पाली में उपस्थिति प्रतिशत 81.45 रहा। दूसरी पाली में भी 2544 अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा आयोजित हुई, जिसमें 2108 अभ्यर्थी शामिल हुए और 436 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में उपस्थिति प्रतिशत 82.86 दर्ज किया गया। दोनों पालियों को मिलाकर सर्वाधिक 768 सीटों वाले संतकबीर आचार्य राम विलास इंटर कॉलेज, मगहर केंद्र पर 624 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जबकि 144 अनुपस्थित रहे।
सबसे कम उपस्थिति वाले केंद्रों में सरदार पटेल इंटर कॉलेज, भदांह तथा मौलाना आजाद इंटर कॉलेज, खलीलाबाद शामिल रहे। प्रशासन ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि आगामी परीक्षा दिवसों में भी वे समय से परीक्षा केंद्र पहुंचें तथा परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने में प्रशासन का सहयोग करें।
विज्ञापन


पेपर में पूछे गए प्रश्न सामान्य रहे। इतिहास, कवि, लेखक और पुरस्कार से जुड़े प्रश्न ज्यादा पूछे गए। गणित से जुड़े प्रश्न थोड़ा कठिन लगे।
- सूरज यादव


पेपर बहुत ठीक रहा रीजनिंग और कोडिंग डिकोडिंग से जुड़े ज्यादा प्रश्न आए थे। छह माह के अंदर के करंट अफेयर्स से जुड़े भी प्रश्न थे।
- विजय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें