फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: कबीर मॉडल प्रेरणा कैंटीन का शुभारंभ

विज्ञापन
कबीर मॉडल प्रेरणा कैंटीन का शुभारंभ। संवाद
विज्ञापन
सांथा। ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके आर्थिक सशक्तीकरण को नई उड़ान देने के उद्देश्य से विकास खंड सांथा में एक बड़ी पहल की गई है। उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत जनपद में पहली कबीर मॉडल प्रेरणा कैंटीन रूरल फूड हब का भव्य शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि एवं क्षेत्रीय विधायक अनिल त्रिपाठी व विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख अरविंद जायसवाल ने इसका शुभारंभ किया। विधायक अनिल त्रिपाठी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को स्वावलंबी और सशक्त बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार की अभिनव पहल न केवल स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करेंगी, बल्कि आधी आबादी के आर्थिक स्वावलंबन का मार्ग भी प्रशस्त करेंगी।
ब्लॉक प्रमुख अरविंद जायसवाल ने कहा कि यह मॉडल प्रेरणा कैंटीन स्थानीय स्तर पर महिलाओं के लिए रोजगार के नए द्वार खोलेगी। इससे जहां ग्रामीण परिवेश की महिलाओं को हुनर दिखाने का अवसर मिलेगा, वहीं स्थानीय उत्पादों को भी एक बेहतर बाजार और बढ़ावा मिल सकेगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर उपायुक्त स्व रोजगार प्रवीण कुमार शुक्ला, खंड विकास अधिकारी अमित सिंह, ब्लॉक मिशन प्रबंधक पीके सिंह, बबिता चौरसिया, चांदनी सिंह, ममता मिश्रा, सविता, अनीता, राजिया खातून सहित स्वयं सहायता समूहों महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें