फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: लंगूर ने युवक पर किया हमला, हाथ काे किया जख्मी

Sat, 03 May 2025 10:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के ग्राम बसिया जोत में शनिवार को एक लंगूर के हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नाथनगर उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

डॉक्टर ने गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां युवक की हालत गंभीर बताई जाती है।
महुली थाना क्षेत्र के ग्राम बसिया जोत निवासी शोएब पुत्र स्वर्गीय रफीक शनिवार को सुबह अपने घर के सामने बैठा था। इसी दौरान झाड़ियों में से एक लंगूर दौड़ते हुए आया, और शोएब पर हमला कर बाएं हाथ में काटकर मांस का लोथड़ा निकाल लिया। जब तक चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा होते बंदर वहां से भाग गया। गंभीर हालत में उसे सीएचसी नाथनगर लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
बंदर के इस हमले से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। इतना ही नहीं बंदर ने इसी गांव के युवक धक्का देकर गिरा दिया। जिससे उसे भी चोट आई है। ग्रामीणों ने वन विभाग से बंदर को पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें