संतकबीरनगर। अधिशासी अभियंता विद्युत राजेश कुमार ने बताया कि 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र खलीलाबाद के अंतर्गत चार मई को 11 केवी टाउन-1 फीडर का फीडर मरम्मत का कार्य होना प्रस्तावित है। जिसके कारण पश्चिमी बंजरिया, पूर्वी बंजरिया, नेदुला, टीचर कॉलोनी, मढ़या, गोला बाजार आदि क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से शाम दो बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने उक्त क्षेत्रों के समस्त उपभोक्ताओं को सूचित किया है कि उक्त अवधि के दौरान अपने पीने का पानी आदि की व्यवस्था कर लें। संवाद