फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: साइबर ठगी के लेनदेन में इस्तेमाल हुआ श्रमिक का खाता, 86.20 लाख जमा

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। साइबर ठगी की रकम के लेनदेन में एक मजदूर के बैंक खाते के इस्तेमाल का मामला सामने आया है। साइबर क्राइम थाना पुलिस की जांच में खाते में करीब 86.20 लाख रुपये जमा होने और 84.92 लाख रुपये डेबिट होने का खुलासा हुआ है।
विज्ञापन

खाते से 2,434 क्रेडिट और 1,985 डेबिट ट्रांजेक्शन किए गए। जांच में एनसीआरपी पोर्टल पर इस खाते से संबंधित साइबर ठगी की 21 शिकायतें भी मिली हैं। मामले में साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।
साइबर क्राइम थाने के उपनिरीक्षक ललित कांत यादव की ओर से दी गई तहरीर के अनुसार, जांच के दौरान केनरा बैंक से संबंधित खाते का विवरण प्राप्त कर उसका अवलोकन किया गया। इसके बाद खाते के धारक प्रमोद कुमार पुत्र उदय भान, निवासी दुघरा कला, थाना धनघटा से पूछताछ की गई। प्रमोद ने बताया कि वह नाथनगर/महुली स्थित एक निजी अस्पताल में चपरासी के पद पर काम करता है और उसे करीब 3,500 रुपये प्रतिमाह वेतन लता है।
विज्ञापन

पूछताछ में प्रमोद ने बताया कि उसका बैंक खाता अमित सिंह नामक व्यक्ति ने खुलवाया था। पुलिस को मिले बैंक स्टेटमेंट के मुताबिक, 26 जून 2024 को खाते में पहली बार पांच हजार रुपये नकद जमा किए गए थे। इसमें से 4,800 रुपये निकाल लिए गए। इसके बाद खाते में यूपीआई समेत अन्य माध्यमों से लगातार रकम आती रही और दूसरे खातों में ट्रांसफर होती रही।
विज्ञापन

स्टेटमेंट के मुताबिक, एक जुलाई 2024 को खाते में 80,500 रुपये और 23 जुलाई को दो लाख रुपये तथा 2.40 लाख रुपये समेत कई बड़ी रकम का लेनदेन हुआ।
जांच में खाते में कुल 86,20,246.06 रुपये क्रेडिट और 84,92,758.43 रुपये डेबिट होना पाया गया। खाते में 1,27,487.63 रुपये की शेष राशि दर्ज थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें