फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: शहर में कच्ची सड़कें दे रहीं दर्द

Tue, 18 Mar 2025 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
मैलानी से राजकीय महिला महाविद्यालय को जाने वाली कच्ची सड़क।
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिला मुख्यालय पर अधिकांश मोहल्लों में गलियां कच्ची हैं। इसके चलते लोगों को आने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोग अपने वाहन लेकर घरों तक नहीं पहुंच पाते हैं। यही नहीं वाहन खड़ा करने के लिए उनको दूसरों के घरों में शरण लेनी पड़ती है।
विज्ञापन

शहर के राजकीय महिला महाविद्यालय मार्ग, बंजरिया मार्ग, गौसपुर मार्ग, कैलाशनगर, स्टेशनपुरवार आदि की कच्ची सड़के व टूटी सड़के लोगों को परेशान कर रही हैं। इन सड़कों की दशा की वजह से नगर पालिका के निवासी शहर में मिलने वाली सुणिधाओं से वंचित हैं। शहर के अंदर ही ऐसे वाई है, जहां अभी भी कच्ची गलियां हैं। सबसे ज्यादा दिक्कत राजकीय महाविद्यालय मैलानी मार्ग की है।
बारिश के समय इन सड़कों पर दलदल हो जाता है। इसके साथ ही सीमा विस्तारित क्षेत्रों में अभी तक सड़के नहीं बन पाई है। मैलानी निवासी शैलेंद्र शुक्ल, राज कुमार यादव, गौसपुर निवासी राहुल आदि का कहना है कि कई बार नगर पालिका को प्रार्थना पत्र दिया गया सड़कों की मरम्मत व नए सिरे से बनाने का कार्य नहीं हुआ। आवागमन में समस्या आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें