इस फीडर से जुडे़ तेनूडाड़ मंझारी, दासडीह, पिठियां, छितरापार, मुड़िलां, भिटवां, गजौली, पिपरा बोरिंग, परसाी गनवरिया, खटियावां, लौहरौली, कुसरूंखुर्द समेत कई गांवों के बिजली उपभोक्ता विनय कुमार मिश्र, रामवृक्ष चौधरी, लक्ष्मीनरायन शुक्ल ने कहा इस समय रातों में बिजली की आपूर्ति बेहद जरूरी है।
बच्चो की वार्षिक परीक्षा के साथ इस समय बोर्ड परीक्षा के शुरूआत होने के समय बिजली बेहद जरूरी होता है। इसके बाद भी बिजली की बार-बार आपूर्ति बाधित होना ठीक नहीं है।
उन्होंने बिजली आपूर्ति सही किए जाने की मांग की है।