फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य कर्मियों ने प्रदर्शन किया

Mon, 08 Feb 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ संतकबीरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि कार्यालयों में लिपिकों के रिक्त पदों पर प्रोन्नति आदेश अतिशीघ्र निर्गत किया जाए तथा समायोजन स्थानांतरण नीति के अंतर्गत मंडल में किए जाए।
विज्ञापन

 लिपिकों का समायोजन प्राथमिकता के आधार पर एक सप्ताह के अंदर कराया जाए। आशुलिपिक एवं स्टोर कीपर की पृथक से वरिष्ठता सूची निर्गत करके उनकी अविलंब प्रोन्नति की कार्रवाई की जाए।
 उन्होंने कहा कि लिपिक नियमावली में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के पद सृजित किए जाए। लिपिक वर्गीय कर्मियों के विरुद्ध बड़ी मात्रा में बिल्कुल झूठी एवं जन प्रतिनिधियों के पैड का दुरुपयोग करके की गई शिकायतों पर तत्काल निलंबन एवं अन्य प्रशासनिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी जाती है उसे रोका जाए।
विज्ञापन

 इसके साथ ही जिन अधिकारियों की जांच आख्या प्राप्त हो चुकी है उन प्रकरणों में तत्काल निर्णय लेकर उनका निलंबन समाप्त किया जाए। इस अवसर पर सौरभ उपाध्याय, मनीष मिश्र, राजकुमार, राधेश्याम पाल, अरविंद वर्मा, राजकुमार त्रिपाठी, डीवी सिंह, विजेेंद्र लाल श्रीवास्तव, राजन कुमार, बाबूराम, फूलचंद, बलराम, उर्मिला शुक्ल, पीएन तिवारी, सुचिता श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें