फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2539 लोगों को लगी कोरोनारोधी वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। मंगलवार को जिले के 10 स्वास्थ्य केंद्रों पर कोरोना टीकाकरण शिविर का आयोजन हुआ। इसमें 18 से 44 वर्ष तक के 1850 और 45 वर्ष से अधिक उम्र तक के 689 लोगों को कोरोना रोधी वैक्सीन लगाई गई। टीकाकरण का कुल लक्ष्य 2400 रखा गया था। इसके सापेक्ष 2539 लोगों को टीका लगाया गया।
सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि कोविड -19 टीकाकरण के तहत मंगलवार को 18 से 44 वर्ष तक का कुल लक्ष्य 1300 रखा गया था। इसके सापेक्ष 1850 लोगों को टीका लगाया गया। इसमें सीएचसी खलीलाबाद में 300 के सापेक्ष 299, पीएचसी पौली में 100 के सापेक्ष 140, सीएचसी नाथनगर में 100 के सापेक्ष 135, सीएचसी सांथा में 100 के सापेक्ष 301, सीएचसी सेमरियावां में 100 के सापेक्ष 40, सीएचसी मेंहदावल में 100 के सापेक्ष 50, सीएचसी हैंसर में 200 के सापेक्ष 215, जिला अस्पताल में शून्य के सापेक्ष 170, पीएचसी बेलहर में 100 के सापेक्ष 109, पीएचसी बघौली में 200 के सापेक्ष 391 लोगों को टीका लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह से 45 वर्ष के ऊपर के 1100 लोगों के सापेक्ष 689 लोगों को टीका लगाया गया। जिसमें जिला अस्पताल की एमसीएच विंग में 100 के सापेक्ष 130 लोगों को टीका लगा। सीएचसी खलीलाबाद में 100 के सापेक्ष 161, पीएचसी पौली में 200 के सापेक्ष 50, सीएचसी नाथनगर में 200 के सापेक्ष 15, सीएचसी सांथा में 100 के सापेक्ष 150, सीएचसी सेमरियावां में 100 के सापेक्ष 10, सीएचसी मेंहदावल में 100 के सापेक्ष 50, सीएचसी हैंसर में 200 के सापेक्ष 65, पीएचसी बेलहर कला में 100 के सापेक्ष 38, पीएचसी बघौली में शून्य के सापेक्ष 20 लोगों को टीका लगाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें