फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1031 प्रत्याशी चुनाव मैदान में

Fri, 16 Oct 2015 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संतकबीरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
 त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन के चौथे चरण के लिए शुक्रवार को नामांकन पत्रों के वापसी की प्रक्रिया समाप्त हो गई।
विज्ञापन


 इस दौरान जिला पंचायत सदस्य पद के चार प्रत्याशियों ने जहां नामांकन पत्र वापस ले लिया। वहीं क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 67 प्रत्याशियों ने नाम निर्देशन पत्र वापस ले लिया।

प्रत्याशियों को शाम तक चुनाव चिह्न आवंटित कर दिया गया। इस प्रकार चौथे चरण में कुल 1031 प्रत्याशी चुनाव मैदान में भाग्य आजमा रहे हैं। इस चरण में मतदान 29 अक्टूबर को होगा।
विज्ञापन


पंचायत चुनाव के चौथे चरण में हैंसरबाजार व पौली विकास खंड से जुड़े जिला पंचायत सदस्य के छह पदों तथा क्षेत्र पंचायत सदस्य के 152 पदों के लिए चुनाव होना है। इस चरण के लिए शुक्रवार को नामांकन पत्रों की वापसी की प्रक्रिया पूरी की गई। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य पद के चार प्रत्याशियों ने नाम निर्देशन पत्र वापस ले लिया। इसमें वार्ड संख्या 27 से दो, वार्ड संख्या 28 से एक तथा वार्ड संख्या 32 से एक प्रत्याशी शामिल हैं।

 ऐसे में अब कुल 86 प्रत्याशी चुनाव मैंदान में रह गए हैं। इसमें वार्ड संख्या 27 में दस, वार्ड संख्या 28 में नौ, वार्ड संख्या 29 में 11, वार्ड संख्या 30 में 20, वार्ड संख्या 31 में 19 तथा वार्ड संख्या 32 में 17 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं। जबकि हैंसरबाजार विकास खंड क्षेत्र में 99 वार्डों के लिए कुल 621 नामांकन दाखिल किए गए थे, इनमेें से दो पर्चे अवैध पाए गए थे।
विज्ञापन


 शेष बचे 619 प्रत्याशियों में से 32 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र वापस ले लिया। ऐसे में हैंसर बाजार में क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए कुल 587 प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं। पौली विकास खंड के क्षेत्र पंचायत सदस्य के 53 वार्डों के लिए 395 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया गया था, जिसमें से दो पर्चे अवैध हो गए थे। जबकि 35 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र वापस ले लिया। इस प्रकार पौली में 358 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें