फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: किशोर ने सोशल मीडिया पर डाली आत्महत्या का पोस्ट

Sun, 19 Jan 2025 11:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। थाना बखिरा क्षेत्र निवासी एक किशोर ने सोशल मीडिया (इंस्टाग्राम) पर आत्महत्या करने के संबंध में पोस्ट डाली। जिसके बाद कंपनी से अलर्ट जारी होने के बाद पुलिस किशोर के घर पर पहुंचकर उसकी काउंसलिंग की।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बखिरा थाना क्षेत्र के दुर्गजोत गांव निवासी एक 14 वर्षीय किशोर ने आत्महत्या संबंधी पोस्ट फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड की। जिसके बाद मेटा कंपनी से अलर्ट प्राप्त होने के बाद पुलिस मुख्यालय की सूचना पर सोशल मीडिया सेल ने आत्महत्या के संबंध में थाना बखिरा पुलिस को वीडियो, मोबाइल नंबर व किशोर की लोकेशन उपलब्ध कराया। मामले की जानकारी मिलने के बाद एसओ लालबिहारी निषाद की अगुवाई में तत्काल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पोस्ट करने वाले 14 वर्षीय किशोर निवासी दुर्गजोत के घर तत्काल पहुंचकर उसकी काउंसलिंग की। किशोर ने बताया कि प्रेम-प्रसंग में लड़की से झगड़ा हो गया था।
इसीलिए उसने जहर खाने की पोस्ट सोशल मीडिया पर डाल दी। किशोर को उसके परिजनों को सुपुर्द करते हुए दुबारा ऐसी हरकत न करने के संबंध में लिखित व मौखिक बयान लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें