फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में पहुंची शहीद किसान अर्थी कलश यात्रा

विज्ञापन
लखीमपुर खीरी में मारे गए किसानों मेंहदावल बाईपास पर पहुंची कलश यात्रा का स्वागत करते सपा के कार् - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
जिले में पहुंची शहीद किसान अर्थी कलश यात्रा
विज्ञापन

जगह-जगह भाकियू और विपक्षी पार्टी के लोगों ने दी श्रद्धांजलि
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। लखीमपुर खीरी में मारे गए किसानों की शहीद किसान अर्थी कलश यात्रा शुक्रवार को धनघटा चौक होते हुए खलीलाबाद में पहुंची। जहां पर भाकियू व विपक्षी दलों के नेताओं ने कलश यात्रा को श्रद्धासुमन अर्पित किया। इसके बाद कलश यात्रा गोरखपुर रवाना हो गई।
विज्ञापन

खलीलाबाद मेंहदावल बाईपास पर अर्थी कलश यात्रा को सपा जिलाध्यक्ष गौहर अली खां, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष कुमार यादव, अखिलेश चौधरी, प्रदीप सिंह, रमेश यादव, मोहम्मद अहमद, आलोक यादव सोनू, रामभरोसे वारसी, जावेद अहमद और भाकियू के जिलाध्यक्ष जनार्दन मिश्र, दीवान चंद पटेल, रामसिंह चौधरी, सुभाष चंद किसान, अनूप चौधरी, रमाशंकर यादव, माधवेंद्र प्रताप सिंह आदि ने श्रद्धासुमन अर्पित किया। सपा जिलाध्यक्ष गौहर अली खां और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने अभी तक गृहराज्य मंत्री को बर्खास्त नहीं किया है। इसकी जितनी निंदा की जाए कम है। इससे पूर्व धनघटा चौक पर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता और विपक्षी नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। सपा के पूर्व विधायक अलगू प्रसाद चौहान ने कहा कि मंत्री पुत्र द्वारा किसानों की गई निर्मम हत्या कि जितनी निंदा की जाए, कम है। किसानों के हत्यारोपितों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। इस मौके पर भाकियू के विजय प्रकाश वर्मा, रामदरस यादव, राम शंकर, शिवकुमार, सुरेश, जयचंद, सपा के जयराम यादव, सत्येंद्र यादव, राहत हुसैन, केशव राजभर, जाकिर हुसैन आदि ने शहीद हुए किसानों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें