फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: हाईवे पर हादसे में भट्ठा मजदूर की मौत

Wed, 04 Jun 2025 11:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे स्थित रैना पेपर मिल के पास हादसे में भट्ठा मजदूर की मौत हो गई। जिला अस्पताल की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मजदूर के शव को अपने कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात लगभग दो बजे के आसपास गंभीर रूप से घायल एक अज्ञात युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर चिकित्सक ने घायल का उपचार शुरु कर दिया। कुछ समय बाद उपचार के दौरान घायल की मौत हो गई। जिला अस्पताल प्रशासन की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी में रखवाकर पहचान के प्रयास में जुट गई।
बुधवार को सुबह कोतवाली पहुंचकर बिहार के नालंदा जनपद चंडी थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर खुरजा गांव निवासी मोहनी देवी ने शव की शिनाख्त अपने 36 वर्षीय पति रामजतन के रूप में किया। पत्नी के अनुसार दोनों बनकटवा स्थित ईंट-भट्ठा पर काम करते हैं। शव की शिनाख्त होने के बाद कोतवाली पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें