फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सर्दी में किडनी संक्रमण के मामले बढ़े, 10 से 15 मरीज पहुंच रहे अस्पताल

Fri, 17 Jan 2025 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- डॉक्टर पानी की कमी, खानपान, तनाव और नींद की कमी बता रहे वजह
विज्ञापन

- चार से पांच लीटर पानी पीना की सलाह
संतकबीरनगर। सर्दी के मौसम में किडनी में संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। डॉक्टर इसका मुख्य कारण पानी की कमी, खानपान, तनाव और नींद की कमी बता रहे हैं। विशेषज्ञ का कहना है कि अगर किडनी के संक्रमण से बचना है तो ठंड में भी कम से कम चार से पांच लीटर पानी प्रतिदिन पीना होगा। जिला अस्पताल में इस तरह के 10 से 15 मरीज प्रतिदिन इलाज के लिए आ रहे हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. रमाशंकर ने बताया कि इस मौसम में खुद की सेहत का ध्यान रखना जरूरी है। अगर किडनी के संक्रमण से बचना है तो कम से कम तीन से चार लीटर पानी प्रतिदिन पीना चाहिए। सर्दियों में पानी की कमी और असंतुलित आहार से किडनी संक्रमण की संभावना बढ़ जाती है। समय पर जांच और जीवनशैली में सुधार से इस समस्या से बचा जा सकता है। सर्दियों में स्वस्थ रहने के लिए पर्याप्त पानी पीएं। पौष्टिक आहार और अपनी दिनचर्या में नियमित रखें।
विज्ञापन



बचाव के उपाय
- दिन में कम से कम 3 से 4 लीटर पानी पिएं, ताकि डिहाइड्रेशन न हो।
- तला-भुना खाने से बचें और नमक का सेवन कम करें।
- नियमित व्यायाम से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, इससे किडनी स्वस्थ रहती है।
- मानसिक तनाव से बचें और पर्याप्त नींद लें।

- शराब और अन्य नशीले पदार्थों का सेवन किडनी को नुकसान पहुंचा सकता है।


किडनी संक्रमण के मुख्य कारण
- सर्दियों में पानी कम पीने से डिहाइड्रेशन होता है, इससे यूरिन में सांद्रता बढ़ जाती है। इससे किडनी में पथरी बनने की संभावना बढ़ती है।
- ज्यादा नमक, तला-भुना और असंतुलित आहार संक्रमण का कारण बनता है।
- ब्लड प्रेशर बढ़ने से किडनी पर असर पड़ता है, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ता है।
- महिलाओं में यूरिन इंफेक्शन की संभावना पुरुषों के मुकाबले अधिक होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें