फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केसी सिंह अध्यक्ष, राम सुरेश चौधरी बने मंत्री

विज्ञापन
बेलहर बीआरसी पर आयोजित प्राथमिक शिक्षक संध के चुनव में चुने गए पदाधिकारी।संवाद - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
केसी सिंह अध्यक्ष, राम सुरेश चौधरी बने मंत्री
विज्ञापन

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई बेलहर का अधिवेशन संपन्न
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई बेलहर का अधिवेशन सोमवार को बीआरसी बेलहर के प्रांगण में जिलाध्यक्ष अंबिका देवी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। अधिवेशन में सर्वसम्मत से कृष्ण चंद्र सिंह उर्फ केसी सिंह अध्यक्ष, राम सुरेश चौधरी मंत्री, ओम प्रकाश कोषाध्यक्ष, बाल गोविंद राय वरिष्ठ उपाध्यक्ष और नवीन त्रिपाठी संयुक्त मंत्री चुने गए।
विज्ञापन

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को चुनाव अधिकारी जफीर अली व पर्यवेक्षक इंद्रकांत चौधरी ने शपथ दिलाई। जिलाध्यक्ष अंबिका देवी यादव ने कहा कि प्राथमिक शिक्षक संघ पुरानी पेंशन सहित शिक्षकों की मांगों को लेकर प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर आंदोलनरत है। उन्होंने शिक्षकों का आह्वान किया कि 28 अक्तूबर को बड़ी संख्या में अपनी मांगों के समर्थन में डीएम कार्यालय पहुंचें। उन्होंने कहा कि शिक्षक समस्याओं को लेकर संगठन सतर्क व सजग है। अधिवेशन को विजयनाथ यादव, शिवानंद मिश्र, नूतन राय, शिवचरण गुप्ता, मो. आजम, जफीर अली, बृजभूषण, डॉ. सुरेशचंद्र, नागेंद्र श्रीवास्तव ने संबोधित किया। इस दौरान खान ओसामा, सुनील कुमार वर्मा, दुर्गेश कुमार, दीपक सिंह, सुमन देवी, राम सजीवन, रेखा नायक, अभिनव प्रताप सिंह, सेराजुद्दीन, अशोक सिंह ,अजय सिंह, अखिलेश त्रिपाठी, विकास वरुण, रजनीश शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें