फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: रेलवे स्टेशन खलीलाबाद में फिर बनेगा कवि रंगपाल पार्क

Mon, 07 Apr 2025 11:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिहरपुर। रेलवे स्टेशन खलीलाबाद पर फिर से कवि रंगपाल पार्क स्थापित होगा। रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने पूर्व चेयरमैन बृजेश पाल को पार्क निर्माण योजना के बारे बताते हुए गूगल मैप के जरिए स्टेशन की वह जगह भी दिखाई जिसे पार्क के लिए चिह्नित किया गया है।
विज्ञापन

गत रविवार को नगर पंचायत हरिहरपुर के पूर्व चेयरमैन बृजेश पाल ने डुमरियागंज के भाजपा सांसद जगदंबिका पाल के साथ रेल राज्य मंत्री से दिल्ली स्थित उनके आवास पर मिलकर कवि रंगपाल पार्क के निर्माण के संबंध में बातचीत की। पूर्व चेयरमैन ने बताया कि बीते 15 फरवरी को उन्होंने रेल राज्य मंत्री से मिलकर कवि रंगपाल पार्क के पुनर्स्थापना के लिए पत्र दिया था जिसके संबंध में रविवार को वे सांसद जगदंबिका पाल के साथ रेल राज्य मंत्री से मिलकर पार्क निर्माण के संबंध में जानकारी ली।
बृजेश पाल ने बताया कि रेल राज्य मंत्री नवनीत सिंह बिट्टू ने गूगल मैप के जरिए पार्क के लिए रेलवे स्टेशन खलीलाबाद की जगह दिखाई और उसके निर्माण संबंधी कार्य योजना की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रेलवे स्टेशन खलीलाबाद पर कवि रंगपाल के नाम से पहले पार्क स्थापित था। जिसे बाद में हटा दिया गया था। हरिहरपुर में करीब डेढ़ सदी पूर्व जन्मे कवि रंगपाल ने अपनी रचनाओं के जरिए ख्याति हासिल की थी। अवधी और ब्रजभाषा में लिखे उनके फाग गीत बेहद लोकप्रिय हैं। घनानंद के समकालीन भारतेंदु युग के कवि रंगपाल को भारतेंदु जी ने महाकवि की उपाधि दी थी। रेलवे स्टेशन पर कवि रंगपाल पार्क के पुनर्स्थापना की जानकारी होने पर कवि के चाहने वालो ने खुशी जाहिर की है। सेवा निवृत शिक्षक भगवन दास, राम किशोर दीवान, रामबचन गुप्ता ने कहा कि कवि रंगपाल पार्क की स्थापना से जिले की संस्कृति को पहचान मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें