फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी महिला

Mon, 07 Apr 2025 11:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बखिरा। सोमवार को बखिरा पुलिस चौकी में पति-पत्नी और पत्नी के प्रेम प्रसंग को लेकर पूरे दिन गहमागहमी रही। पुलिस ने पत्नी को बरामद कर पुलिस चौकी पर ले आई। घंटों चली मशक्कत के बाद प्रेमिका को सिद्धार्थनगर से आई उसकी मां को पुलिस ने सौंप दिया, जबकि विवाहिता के प्रेमी को वापस कानपुर भेजकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

बखिरा चौकी क्षेत्र के एक गांव के एक युवक का आरोप है कि उसका विवाह 10 वर्ष पूर्व सिद्धार्थनगर जनपद में हुआ था। युवक कानपुर में प्राइवेट नौकरी करता था। दोनों से दो बच्चे भी हैं। विवाह होने के कुछ वर्ष बाद ही वह अपनी पत्नी को भी अपने साथ कानपुर लेकर चला गया। कुछ दिन बाद पत्नी घर की जरूरतें पूरी न करने व अन्य बातों का आरोप लगाने लगी और आए दिन कहासुनी होने लगी। आखिरकार पत्नी कानपुर में ही एक बिस्किट फैक्टरी में काम करने लगी। काम के दौरान उसकी कन्नौज निवासी एक युवक से नजदीकी बढ़ने लगी।
अभी कुछ दिन पूर्व बखिरा क्षेत्र में अपने घर आने के बाद उसने 1076 पर फोन कर पत्नी के गायब होने की सूचना दी। इस सूचना पर सक्रिय होकर पुलिस ने युवक की पत्नी को खोजकर पति को सुपुर्द किया। इसके बाद सोमवार को पत्नी, उसका प्रेमी और उनके घर वाले भी पुलिस चौकी पर जुटे इस दौरान महिला प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही। अंत पुलिस ने महिला को सिद्धार्थनगर निवासी उसकी मां को सौंप दिया। एसओ राकेश कुमार सिंह ने बताया दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया गया। विवाहिता को उसकी मां को सुपुर्द किया गया, जबकि प्रेमी युवक को उसके घर भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें