फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: कलीम शाह ने बिना कोचिंग किया टॉप

विज्ञापन
 मोहम्मद कलीम शाह
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। यूपी बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षा में सहसराव माफी निवासी मो. कलीम शाह ने जिला टॉप किया है। खलीलाबाद इंटर कॉलेज के छात्र कलीम ने इस उपलब्धि से अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
कलीम ने बताया कि बिना कोचिंग के घर पर ही सुबह और शाम तीन से चार घंटे पढ़ाई करके उन्होंने यह मुकाम हासिल किया। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अनुशासन और लगन के दम पर यह उपलब्धि प्राप्त की। कलीम शाह, आलम शाह के पुत्र हैं। उनके पिता कृषि कार्य करते हैं, जबकि उनकी मां गृहिणी हैं। एक साधारण परिवार से आने वाले कलीम की यह सफलता दर्शाती है कि कड़ी मेहनत और संकल्प के आगे कोई बाधा बड़ी नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्र ने बताया कि वह आगे अपनी पढ़ाई जारी रखते हुए यूपीएससी की तैयारी करना चाहते हैं। उनका सपना आईएएस अधिकारी बनकर देश सेवा करने का है। कलीम शाह की इस उपलब्धि पर कॉलेज के प्रबंधक विनोद यादव, उप प्रबंधक वैभव यादव, प्रधानाचार्य कृष्ण चंद्र यादव सहित शिक्षकों ने बधाई दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें