कबीर मगहर महोत्सव का समापन करते हुए धनघटा के विधायक गणेश चन्द्र चौहान तथा साथ में कबीर चौरा के
मगहर। मगहर महान संत कबीर की पावन धरती है। कबीर की एक-एक वाणी जीवन दर्शन कराती है। महोत्सव की सफलता के लिए जिला, पुलिस व तहसील प्रशासन नगर निकायों के साथ हर छोटे-बड़े कर्मचारी धन्यवाद के पात्र हैं।
यह बातें धनघटा विधायक गणेश चौहान ने सात दिवसीय कबीर मगहर महोत्सव के समापन समापन के दौरान कही। समापन समारोह की अध्यक्षता कर रहे महंत विचार दास ने कहा कि महोत्सव का उद्देश्य कबीर साहेब के विचारों को जन जन तक पहुंचाना है, जिसे सभी ने बखूबी निभाया है। वहीं देर रात भोजपुरी के मशहूर गायक समर सिंह ने प्रस्तुति दी। उन्होंने करीं मईया से प्यार माई हो...कभी राम बनके कभी श्याम बनके चले आना प्रभु जी चले आना आदि गीतों पर श्रद्धालु झूमते रहे।
महोत्सव समिति की तरफ से एडीएम जय प्रकाश ने विधायक गणेश चौहान को अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
जिला स्काउट आयुक्त डीआईओएस के निर्देशन में जिला कमिश्नर स्काउट डाॅ. राकेश सिंह, जिला गाइड कमिश्नर निशा यादव व जिला संगठन कमिश्नर स्काउट रमेश यादव के संयोजन में स्काउट गाइड ने सात दिनों तक महोत्सव में निरंतर सेवा कार्य में हिस्सा लिया।