फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: टैक्स बकाए में 12 वाहन सीज, 24 का चालान

Mon, 03 Feb 2025 11:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। परिवहन विभाग ने 11 करोड़ बकाया टैक्स वसूली के लिए लक्ष्य के सापेक्ष वसूली न होने पर जांच अभियान चलाया। इस अभियान के तहत ओटीएस योजना लागू की गई थी। इसमें मात्र 55 लाख की वसूली हुई है। लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति न देखकर की गई जांच में टीम ने 12 वाहन को सीज किया। साथ ही 24 वाहनों का चालान किया।
विज्ञापन

परिवहन विभाग में बकाया टैक्स वसूली के लिए एक मुश्त समाधान योजना को नवंबर माह में चालू की गई थी। जिसकी अंतिम तिथि पांच फरवरी निर्धारित किया गया था। इस दौरान विभाग को सिर्फ 55 लाख रुपये का ही राजस्व प्राप्त हुआ। लक्ष्य के सापेक्ष खराब प्रगति पर अधिकारियों ने नाराजगी जताते हुए वाहन जांच के लिए निर्देशित किया। इसके बाद एआरटीओ प्रियंवदा सिंह की अगुवाई में परिवहन विभाग की टीम ने वाहन जांच अभियान चलाया।
अधिकारियों के निर्देश के बाद परिवहन विभाग की टीम ने खलीलाबाद शहर के मेंहदावल बाईपास, मुखलिसपुर रेलवे ओवरब्रिज, डीघा समेत अन्य स्थानों पर वाहनों की सघन जांच की। टीम ने बकाया टैक्स मिलने पर 12 वाहनों को सीज कर दिया। इसके अलावा नियम के खिलाफ मिलने वाले वाले दो दर्जन वाहनों का चालान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें