फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबीर महोत्सव आज से शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
कबीर महोत्सव का आयोजन 15 व 16 को
विज्ञापन

आयोजित होंगे विविध कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत 15 व 16 जून को कबीर महोत्सव का आयोजन संतकबीर प्रेक्षागृह मगहर में सुबह दस बजे से किया गया है। उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र प्रयागराज, सांस्कृतिक मंत्रालय भारत सरकार व संतकबीर एकादमी के संयुक्त तत्वावधान में होने वाले इस महोत्सव के प्रथम दिन कबीर वाणी के मर्म विषय पर संगोष्ठी होगी। इसमें संयोजक प्रो. अनिल राय व वक्ता के रूप में महंत विचार दास, प्रो. दीपक प्रकाश त्यागी, प्रो. राजेश कुमार मल्ल, प्रो. सिद्धार्थशंकर व डॉ. राम नरेश राम विचार रखेंगे।
यह जानकारी केंद्र के निदेशक प्रो. सुुुरेश शर्मा ने दी। बताया कि द्वितीय चरण में सायं चार बजे से संतकबीर पर आधारित भजनों की प्रस्तुति वाराणसी से पधारे विजय कपूर एवं उनके दल द्वारा की जाएगी। इसके बाद कबीर बैंड एवं भाव नृत्य की प्रस्तुति धीरेंद्र मोहन एवं उनकी टीम करेगी। भजनों की शृृंखला में इंदौर मध्य प्रदेश से पधारे निर्गुण भजन गायक भेरू सिंह चौहान एवं उनका दल पेश करेगा। साथ ही डॉ. हरिशंकर एवं उनके दल द्वारा संतकबीर के निर्गुण भजनों की प्रस्तुति होगी। दूसरे दिन 16 जून को प्रथम चरण में विद्यालयों के बच्चों द्वारा कबीर के दोहों पर आधारित वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन होगा, जबकि द्वितीय चरण में देवास मध्य प्रदेश से पधारे कबीर भजन गायक दयाराम सलोरिया, भोजपुरी निर्गुण गायक राकेश कुमार व गायिका साध्वी सेवा दास एवं दल द्वारा प्रस्तुतियां दीं जाएंगी। इसके अलावा अन्य कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन

तीन दिवसीय कबीर महोत्सव आज से
कबीर के 623वें प्रकट दिवस पर संत समागम आदि कार्यक्रम होंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
मगहर। सदगुरु कबीर के 623वें प्रकट दिवस के अवसर पर मंगलवार से तीन दिवसीय संत समागम सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी सोमवार को कबीर चौरा मठ के महंत विचारदास ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सदगुरु कबीर के प्रकट दिवस पर 14 से 16 जून तक चलने वाले कबीर महोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ होगी। उसके बाद बीजक पाठ, यज्ञ, सत्संग प्रवचन, भंडारा व गुरुपूजा चौका आरती आदि कार्यक्रम सम्पन्न होंगे। 15 जून को प्रथम चरण 10 बजे दिन से संतों की जन्मुखी चेतना पर विचार गोष्ठी, भजन गायन विजय कपूर व दल वाराणसी, कबीर बैंड, निर्गुण भजन आदि कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें