फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंक फूड : दांतों के साथ आंतों को पहुंचा रहा है नुकसान

Thu, 10 Apr 2025 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जंक फूड का अत्यधिक सेवन बच्चों के दांतों को खराब कर रहा है। इससे दांतों के साथ ही आंतों की बीमारी की लोग चपेट में आ रहे हैं। इसका असर बड़े लोगों पर भी दिख रहा है। जिला अस्पताल की दंत रोग विभाग की ओपीडी में रोजाना 30 लोग पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

जंक फूड का चलन अत्यधिक बढ़ रहा है। बच्चे ही नहीं बड़े तक इसका खूब सेवन कर रहे हैं। पिज्जा, बर्गर, फ्रैंकी, चिप्स, चाॅकलेट, पेटीज आदि का ज्यादा सेवन दांतों को ही नहीं, बल्कि आंत को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। डॉक्टर बताते हैं कि इसमें कार्बोहाइड्रेट की मात्रा अधिक होती है और यह चिपकता भी ज्यादा है। दांतों में चिपककर यह लेक्टिक एसिड बनाता है, जिससे ब्लैक स्पॉट बनने के साथ दांत गलने लगते हैं।
बच्चों के दांतों को बीमारी जल्द लगती है, क्योंकि वह दांतों की अच्छी तरह से सफाई नहीं कर पाते। डेंटिस्ट डॉ. एके पांडेय ने बताया कि जंक फूड के सेवन से बच्चों के दांत कमजोर हो रहे हैं। जिला अस्पताल की दंत ओपीडी में रोजाना 30 के आसपास मरीज आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें