फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मड़पौना गांव में एक ही रात तीन घरों से नकदी समेत 34 लाख के गहने चोरी

Mon, 25 Aug 2025 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
पौली के मडपौना में चोरी के बाद बिखरा सामान
विज्ञापन
रोसया बाजार। धनघटा थाना क्षेत्र के मड़पौना गांव रविवार की रात छत और रोशनदान तोड़कर घर में घुस कर चोरों ने तीन घरों से चार लाख नकद और लगभग तीस लाख रुपये के गहने उठा ले गए। पीड़ित परिवार घर के बरामदे सहित अपने कमरे में सो रहे थे। सूचना पर फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचे पुलिस के आला अधिकारी मामले की छानबीन में जुट गए।
विज्ञापन

मड़पौना गांव निवासी कृष्णचन्द्र दूबे ने बताया कि परिवार के सदस्य भोजन करके रोजाना की तरह घर के बरामदे में सो गए। सुबह में लगभग तीन बजे पत्नी की आंख खुली तो बहुओं के दोनों कमरे के दरवाजे खुले और सामान बिखरा देखा तो परिवार के अन्य सदस्य को जगाया और चिल्लाने लगी। शोर सुन आस-पास के लोग भी आ गए। इसी बीच पड़ोस के अवधेश दूबे के परिवार के लोगों को भी पता चला कि उनके घर में चोरी हो गई है।
सुबह होते-होते बगल के बिंदू देवी अपने घर का दरवाजा खुला व कमरे का बिखरा सामान देख जोर-जोर से चिल्लाने लगीं। सभी लोग अपने-अपने घरों के सामान को देखने लगे। इससे पूरे गांव में भय का माहौल व्याप्त हो गया। ग्रामीण तीन घरों में हुई चोरी की घटना से दहशत में थे। पीड़ित कृष्ण चन्द दूबे ने बताया कि उनके घर से लगभग तीन लाख नकद और दोनों बहुओं के गले का हार समेत लगभग 20 लाख का जेवरात चोरी हुआ है। अवधेश दूबे ने बताया कि 60 हजार नकद और घर की दो महिलाओं के हार समेत लगभग छह लाख का जेवरात चोरी हो गया।
विज्ञापन

तीसरे घर की बिंदू देवी ने बताया कि घर में रखा 50 हजार रुपये नकद और चार लाख रुपये के गहने चोर हो गए हैं। उन्होंने बताया कि घर के पीछे कुछ खाली पर्स व बैंक का पासबुक धान के खेत में मिले फेंका मिला। मौके पर पहुंचे सीओ प्रियम राज शेखर पांडेय, नवागत थाना प्रभारी जय प्रकाश दूबे, एसआई अनिल राय और फोरेंसिक टीम ने जांच की।
कोट
धनघटा क्षेत्र के मड़पौना गांव में चोरी की सूचना आई है। अधिकारियों ने मौके पर जाकर जांच की है। चोरी के तीनों मामले में केस दर्ज कराकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-सुशील कुमार सिंह, एएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें