धनघटा। खनन इंस्पेक्टर नरेश कुमार महतो की टीम बुधवार को महुली क्षेत्र के ग्राम दोकड़ा में छापा मारकर अवैध तरीके से खनन कर रहे एक जेसीबी मशीन और ट्रैक्टर-ट्राॅली को चालक समेत पकड़ लिया। पुलिस ने देर शाम निजी मुचलके पर दोनों चालकों को छोड़ कर वाहन को सीज कर दिया है।
महुली क्षेत्र में दिन कर उजाले में ईंट-भट्ठे समेत कुछ जगहों पर बगैर परमिट के ही मिट्टी खनन तेजी से चल रहा है। लेकिन खनन माफिया तहसील प्रशासन के पहुंचने से पहले ही वह सतर्क हो जा रहे थे। इसी पर लगाम कसने के लिए बुधवार को खनन इंस्पेक्टर महुली क्षेत्र के दोकड़ा में छापा मारा।
इस दौरान उन्होंने बगैर रॉयल्टी जमा किए ही अवैध तरीके से खनन कर रहे एक जेसीबी मशीन और ट्रैक्टर-ट्राॅली को पकड़ा। मौके पर अनुमति संबंधित कागजात प्रस्तुत न करने पर अवैध खनन में शामिल दोनों वाहन और चालक को स्थानीय पुलिस को सुपुर्द कर दिया। पुलिस जेसीबी चालक पवन निषाद और ट्रैक्टर चालक युधिष्ठिर को निजी मुचलके पर छोड़ दिया है, जबकि दोनों वाहनों को सीज किया है।ि