फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: जिला अस्पताल की ओपीडी के पास शिफ्ट हुआ जनऔषधि केंद्र

Fri, 02 May 2025 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
 ओपीडी के पास खुला जन औष​धि कें
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिला अस्पताल में जन औषधि केंद्र अस्पताल के पीछे एक कमरे में संचालित हो रहा था। यहां पर मरीज नहीं पहुंच पा रहे थे। अमर उजाला ने पर्चे के अभाव में मर गईं दवाएं शीर्षक के खबर प्रकाशित किया था। जिसके बाद अस्पताल प्रशासन ने अब जन औषधि केंद्र को ओपीडी के पास स्थापित कर दिया। जिससे अब मरीजों को सुविधा उपलब्ध होगी।
विज्ञापन

जिला अस्पताल परिसर में ओपीडी के पीछे व पीआईसीयू वार्ड के पास जन औषधि केंद्र खोला गया था। इस केंद्र पर दवाएं बाजार भाव से 50 से 70 प्रतिशत तक कम दाम में मिलती है। इस केंद्र के बारे में मरीजों को जानकारी नहीं मिल पा रही थी। इसके साथ ही चिकित्सक भी दवा नहीं लिख रहे थे। जिसकी वजह से करीब ढाई लाख की दवाएं एक्सपायर हो गई थीं। इस प्रकरण को अमर उजाला ने 20 अप्रैल के अंक में पर्चे के अभाव में मर गई दवाएं शीर्षक से खबर प्रकाशित किया था।
इसके बाद स्वास्थ्य महकमे में इसे गंभीरता से लिया और जन औषधि केंद्र को अस्पताल के ओपीडी के पास स्थापित कराया गया है। अस्पताल में प्रवेश करते ही यह मरीजों को दिखने लगेगा।
विज्ञापन

इस पर बोर्ड भी लगाया गया है जहां यह लिखा गया है कि यहां पर 50 से 70 प्रतिशत कम दाम पर दवाएं मिलती हैं। सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नौजिया ने बताया कि जन औषधि केंद्र को ओपीडी के पास स्थापित किया गया है। अस्पताल में प्रवेश करते ही यह केंद्र मरीजों को सीधे दिखाई देगा। जिस पर मरीज दवा ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें