संतकबीरनगर। जनपद के 24 स्वास्थ्य उप स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को जन आरोग्य मेला आयोजित किया गया। इसमें सबसे ज्यादा त्वचा रोग, शुगर, बुखार, पेट दर्द, सांस की तकलीफ, खांसी से पीड़ित मरीज इलाज के लिए पहुंचे। मेला में चिकित्सकों ने मरीजाें की जांच की और परामर्श के साथ ही दवा उपलब्ध कराई। साथ ही फिर दिखाने के लिए बुलाया। इसके साथ ही चार मरीजों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
उप स्वास्थ्य केंद्रों पर लगे स्वास्थ्य मेला में कुल 1237 मरीजों ने इलाज कराया। इसमें सांस की तकलीफ के 129, उदर रोग के 88, शुगर के 101, त्वचा रोग के 195 मरीज शामिल रहे। इनमें से कई मरीजों को ब्लड जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। नगरीय उप स्वास्थ्य केंद्र कांशीराम पर सुबह नौ बजे से जन आरोग्य मेला आयोजित किया गया।
मेले में सबसे ज्यादा वायरल बुखार, पेट दर्द, सिरदर्द, खांसी व त्वचा रोग की समस्या को लेकर मरीज आए। लोगों ने चिकित्सकों को दिखाकर दवा ली। शिविर में आई विंदू देवी, सुभ्रदा आदि ने बताया कि कई दिनों से बुखार से पीड़ित हैं। शिविर में दिखाने आए थे। चिकित्सक ने देखा और दवा दी तथा तीन दिन बार फिर बुलाया है। तीन बजे तक चले मेले में कुल 24 मरीजों ने इलाज कराया।
डॉ. श्रुति श्रीवास्तव ने बताया कि कुल 24 मरीजों की जांच कर दवा दी गई है। इस मौके पर सुनीता ओझा, फार्मासिस्ट मनोज मिश्र आदि मौजूद रहे।
00000000000000000000000
रोसयाबाजार पीएचसी पर आए बुखार-खांसी के मरीज
रोसयाबाजार। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रोसयाबाजार पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें खांसी, जुकाम बुखार, शुगर और बीपी के मरीज इलाज के लिए पहुंचे। डाॅ. निविदिता चौरसिया ने बताया कि मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में कुल 41 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच कर दवा उपलब्ध कराई गई। प्रभारी चिकित्साधिकारी रमेश सोनकर ने बताया कि कुल 41 मरीजों की जांच कर दवा दिया गया है। इस मौके पर फार्मासिस्ट अनिल कुमार मौर्य, शरद वर्मा, सौरभ यादव, विद्यासागर पांडेय आदि मौजूद रहीं।