संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पांडेय ने रविवार को पुलिस लाइंस का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए।
क्षेत्राधिकारी ने परिसर, बैरक, मेस, शस्त्रागार, कार्यालयों और वाहन शाखा समेत विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान साफ-सफाई की स्थिति, अभिलेखों के रख-रखाव, शस्त्रों और वाहनों की स्थिति के साथ ही पुलिसकर्मियों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों से उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने परिसर में स्वच्छता और अनुशासन बनाए रखने के साथ कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने पर जोर दिया।