प्रधानाचार्य पर हमले के आरोपित को जेल
संतकबीरनगर। एचआर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य पर हुए प्राण घातक हमले के मामले में दूसरे आरोपित को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया।
कोतवाल अनिल कुमार ने बताया कि 28 नवंबर को टीईटी की परीक्षा रद होने के बाद प्रधानाचार्य राम कुमार सिंह कार से अपने आवास पर जा रहे थे। रास्ते में सिनेमा हाल के पास कुछ लोगों ने उन्हें रोक कर पीटा था और कार को क्षतिग्रस्त कर दिया था। पीड़ित प्रधानाचार्य ने इस मामले में विनोद कुमार वर्मा निवासी हनुमान गढ़ी गोला बाजार और कुछ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
इस मामले के आरोपित विनोद कुमार वर्मा को पांच दिन पूर्व गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में जलालुद्दीन निवासी अंसार टोला खलीलाबाद को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसको जेल भेज दिया गया। शेष आरोपितों की तलाश की जा रही है।