फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जय चौधरी जिलाध्यक्ष, नित्यांनद बने जिला मंत्री

विज्ञापन
डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन संघ के चुनाव में चुने गए पदाधिकारी।संवाद - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
जय चौधरी जिलाध्यक्ष, नित्यांनद बने जिला मंत्री
विज्ञापन

- डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन का द्विवार्षिक चुनाव हुआ
- छह पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन का द्विवार्षिक चुनाव सोमवार को सीएचसी खलीलाबाद स्थित जिला क्षय रोग विभाग में हुआ। जिसमें अजय कुमार चौधरी जिलाध्यक्ष और नित्यांनद त्रिपाठी जिला मंत्री चुने गए। अन्य पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। विजयी पदाधिकारियों को लोगों ने बधाई दी।
विज्ञापन

एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संदीप बडोला के पर्यवेक्षण और चुनाव अधिकारी के रूप में राज कुमार वर्मा व उप चुनाव अधिकारी वीरेंद्र कुमार की देखरेख में चुनाव की प्रक्रिया पूरी कराई गई। जिसमें जिलाध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशी अजय कुुमार चौधरी और राकेश कुमार पांडेय चुनाव मैदान में थे। राकेश पांडेय को 20 मत तथा अजय कुमार चौधरी को 35 मत मिला। इसी तरह से जिला मंत्री के पद पर नित्यानंद त्रिपाठी और रमेश चंद यादव मैदान में थे। जिसमें नित्यानंद त्रिपाठी को 33 मत तथा रमेश चंद यादव को 22 मत मिला। इसके साथ ही वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर लाल बहादुर यादव, उपाध्यक्ष के पद पर अखिलेश चौधरी, संगठन मंत्री के पद पर सत्य प्रकाश ठकुराई, संयुक्त मंत्री के पद पर संदीप कुमार पांडेय, कोषाध्यक्ष के पद पर रामनाथ और संप्रेक्षक के पद पर डीके शुक्ला निर्विरोध निर्वाचित हुए। निर्वाचित जिलाध्यक्ष अजय कुमार चौधरी और जिला मंत्री नित्यानंद त्रिपाठी ने कहाकि फार्मासिस्टों की मांगों को सरकार तक पहुंचाने का काम करेंगे। विभागीय अधिकारियों के जरिए उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। इस दौरान फार्मासिस्टों ने विजयी पदाधिकारियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें