फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: स्वगणना पोर्टल में दिक्कतें, लोग हो रहे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
सेमरियावां। जनगणना 2027 के तहत संचालित स्वगणना प्रक्रिया में तकनीकी खामियां लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गई हैं। ऑनलाइन पोर्टल पर परिवार और मकान का ब्योरा दर्ज करने में मोबाइल नंबर सत्यापन, लोकेशन चयन और सर्वर की समस्या आ रही है। इससे आम नागरिकों के साथ ही शिक्षक और कर्मचारी भी परेशान हैं। कई बार पूरा विवरण भरने के बाद भी फॉर्म सबमिट नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

लोगों के मुताबिक, पोर्टल पर मोबाइल नंबर दर्ज करने के बाद कई बार यह संदेश मिलता है कि नंबर जनगणना के प्रथम चरण में दर्ज मोबाइल नंबर से मेल नहीं खा रहा है। जबकि संबंधित नंबर चालू है और उस पर ओटीपी भी प्राप्त हो रहा है। इसके बावजूद प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पा रही है। वहीं, एक मोबाइल नंबर से एक ही मकान का विवरण दर्ज हो पाने के कारण अलग-अलग स्थानों पर मकान रखने वाले लोगों को भी दिक्कत हो रही है।
इसके अलावा मोबाइल की लोकेशन ऑन रहने के बावजूद पोर्टल पर मकान का सही स्थान दर्ज नहीं हो पा रहा है। कभी लोकेशन दूसरी जगह दिखाई देती है तो कभी वर्तमान स्थान की पहचान नहीं हो पाती।
विज्ञापन

वेबसाइट की धीमी गति और सर्वर ठप होने से फॉर्म जमा करने में भी परेशानी आ रही है। कई लोगों को पूरा विवरण दोबारा भरना पड़ रहा है। लोगों ने संबंधित विभाग से तकनीकी खामियां दूर कर पोर्टल को सुचारु बनाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें