संतकबीरनगर। जिला जज रणधीर सिंह के निर्देशन में 28 नवंबर को वाहन चालानों के निस्तारण के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह अदालत सुबह 10 बजे से न्यायालय परिसर में लगेगी।
विज्ञापन
आयोजन की तैयारियों को लेकर समस्त पैरा लीगल वालंटियर्स के साथ बैठक की गई। इसमें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अनन्या साह ने बताया कि इलाहाबाद हाईकोर्ट की ओर से विशेष लोक अदालत आयोजित करने के निर्देश मिले हैं।
उन्होंने पैरा लीगल वालंटियर्स को निर्देशित किया कि विशेष लोक अदालत का व्यापक प्रचार-प्रसार करें। इसके लिए विभिन्न स्थानों पर शिविर लगाकर और जनसामान्य को जानकारी देकर अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करें, ताकि वाहन चालानों का निस्तारण कराया जा सके।