पौली के पचरा चौपाल में उपस्थित लोग-संवाद
रोसयाबाजार। पौली ब्लाॅक की ग्राम पंचायत पचरा और गौवापार में शुक्रवार को ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया।
चौपाल में एसआईआर फार्म में नोटिस को लेकर लगभग 50 लोगों ने यह बताया कि फार्म भरा गया था, लेकिन नोटिस आ गया है। नोटिस के माध्यम से साक्ष्य मांगा गया है। साक्ष्य उपलब्ध कराने में परेशानी हो रही है। चौपाल में आवास, आयुष्मान कार्ड, सम्मान निधि, पेंशन से संबंधित मुद्दे छाए रहे।
सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जन जन तक पहुंचाने के लिए 11 बजे से पौली ब्लाॅक के पचरा में लगी चौपाल में सरकारी योजनाओं को बताया गया और आवास, पेंशन, सम्मान निधि के 6 मामले निस्तारित किए गए। गौवापार में 11 बजे से चौपाल लगी। जिसमे कुल 8 लोगों ने अपनी समस्या नोट कराई। इसमें आवास पेंशन और नाली निर्माण जल निकासी के मामले रहे।
कुछ ग्रामीणों ने गांव में मतदाता सूची और एसआईआर में नाम नहीं होने पर चिंता जताई उसे ठीक कराने की मांग की। इस मौके पर दयाराम यादव, अमब्रीश पटेल, रमाकांत, रमेश यादव, मीरा देवी, मनोज सिंह आदि लोग मौजूद रहे।