फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सुजिया में पोखरे की खोदाई में अनियमितता की हुई जांच

Mon, 13 Jan 2025 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
सेमरियावां ब्लाक के ग्राम पंचायत सुजिया  में विकास कार्यों की जांच करती टीएसी की टीम 
विज्ञापन
सेमरियावां। ब्लाॅक के ग्राम पंचायत सुजिया में मनरेगा विकास कार्य में अनियमितता कर सरकारी धन के गबन की शिकायत पर सोमवार को तकनीकी संपरीक्षा प्रकोष्ठ (टीएसी) जांच की गई। प्राविधिक परीक्षक अंकुर वर्मा ने बताया कि शिकायत के आधार पोखरे खोदाई कार्य जांच की गई है। अभिलेख मांगा गया है। अभिलेखों से मिलान कर जांच रिपोर्ट तैयार की जाएगी।जांच रिपोर्ट कमिश्नर को सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन


बसडीला गांव के यार मोहम्मद ने मुख्यमंत्री को 17 दिसंबर को बयान हल्फी के शिकायत पत्र देकर आरोप लगाया कि सेमरियावां ब्लाॅक के सुजिया गांव में मनरेगा के तहत वित्तीय वर्ष 2022-23 सगरवा पोखरे की खुदाई कार्य पर व्यय किया गया है। इसी परियोजना का नाम बदलकर नया नाम रखकर मुस्लिम कब्रिस्तान के बगल में पोखरे के चारों तरफ बांध निर्माण कार्य, मनरेगा कार्य 2024-25 में भुगतान कर लिया गया। एक ही कार्य पर दो बार फर्जी भुगतान किया गया है। बिना कार्य भुगतान, डबल भुगतान, गुणवत्ता में कमी सरकारी धन का गबन किया गया है जो कि भारत सरकार, मनरेगा, पंचायती राज की गाइडलाइन का खुला उल्लंघन है।
शिकायती पत्र को गंभीरता से लेते हुए सीएम कार्यालय के निर्देश पर कमिश्नर बस्ती मंडल ने मंडलीय प्राविधिक परीक्षक, तकनीकी संपरीक्षा प्रकोष्ठ (टीएसी) के नेतृत्व में दो सदस्यीय टीम गठित की। सोमवार को प्राविधिक परीक्षक अंकुर वर्मा व दिनेश कुमार शुक्ला ने गांव पहुंचकर स्थलीय सत्यापन कर जांच की। टीम ने शिकायतकर्ता तथा प्रधान प्रतिनिधि की मौजूदगी में गांव वालों से पूछताछ व स्थलीय सत्यापन किया।
विज्ञापन


इस दौरान शिकायत कर्ता यार मोहम्मद, प्रधान प्रतिनिधि इम्तियाज अहमद आदि मौजूद रहे।

कोट

शिकायत कर्ता बघौली ब्लॉक के बसडीला गांव का है। गांव में उसकी बहन की शादी हुई है। गांव में पोखरे पर अतिक्रमण कर जल निकासी बंद कर दी थी। जिसके चलते गांव में जल निकासी समस्या हो गई। जल निकासी निस्तारण के लिए नाला खोदवा दिया। जिससे शिकायत कर्ता व उसकी बहन को नागवार गुजरा। कई बार जांच की गई है, जांच में सच्चाई सामने आ जाएगी।
विज्ञापन


-कैसर जहां, ग्राम प्रधान, सुजिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें