फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बर्थडे पार्टी में घुसकर हंगामा, महिला से मारपीट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के उमिला पुरवा गांव में आयोजित एक बर्थडे पार्टी में कुछ लोगों द्वारा हंगामा करने, संपत्ति को नुकसान पहुंचाने तथा महिला से मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन

उमिला पुरवा निवासी धर्मशीला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 30 मई की रात उनके बच्चे की बर्थडे पार्टी चल रही थी। कार्यक्रम में आर्केस्ट्रा भी था। आरोप है कि रात करीब 11:00 बजे गांव के ही भोला चौरसिया, रामनाथ और सोनू बिना बुलाए कार से पहुंच गए।
पीड़िता का कहना है कि तीनों नशे में थे और कार्यक्रम में उपद्रव करने लगे। आरोपियों ने अपनी कार कार्यक्रम स्थल के सामने खड़ी कर दी और कार जनरेटर से टकरा गई, जिससे जनरेटर का अल्टरनेटर टूट गया तथा बिजली व्यवस्था बाधित हो गई। विरोध करने पर आरोपियों ने राजकुमार के साथ मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंची धर्मशीला को भी बाल पकड़कर जमीन पर पटक, लात-घूंसों और बेल्ट से मारा पीटा।
विज्ञापन

घटना में उन्हें गंभीर चोटें आईं और उनका उपचार चल रहा है। घटना की सूचना डायल 112 पर दी गई, जिसके बाद आरोपी फरार हो गए। जाते समय उन्होंने जान से मारने की धमकी भी दी। इस संबंध में कोतवाल जयप्रकाश दूबे ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें