फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: 21 किलोग्राम गांजा के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने शुक्रवार देर रात ग्राम नौहट के पूरब आम की बगिया के पास से अंतरराज्यीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 21 किलो 400 ग्राम गांजा, बुलेट मोटरसाइकिल और 3,500 रुपये नकद बरामद हुए। पुलिस के अनुसार आरोपी गांजा लेकर लखनऊ में बेचने जा रहा था।
रात करीब 12:04 बजे कोतवाली पुलिस और एसओजी की टीम नौहट के पूरब स्थित आम की बगिया के पास संदिग्ध वाहनों और लोगों की जांच कर रही थी। इसी दौरान सुनसान सड़क से बुलेट सवार युवक आता दिखाई दिया। कोतवाल जय प्रकाश दूबे व एसओजी प्रभारी रजनीश राय के अगुवाई में हुई पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम चंद्रभूषण सिंह निवासी छित्तनपुर, थाना असांव, जिला सिवान (बिहार) बताया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार आरोपी ने बताया कि उसने बुलेट मोटरसाइकिल सिवान के एक व्यक्ति से खरीदी थी। इसी बाइक से वह गांजा बेचने का काम करता है। शनिवार को भी वह गांजा लेकर लखनऊ जा रहा था। आरोपी ने पुलिस को बताया कि इससे पहले भी वह इसी रास्ते से गांजा बेचने के लिए कई बार आ-जा चुका है।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली खलीलाबाद में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज किया है। पुलिस ने समस्त विधिक कार्रवाई पूरी करके आरोपी को न्यायालय प्रस्तुत कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें