फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: वृद्धा की हत्या के मामले मेंं ग्रामीणों से पूछताछ

Mon, 25 Nov 2024 03:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद क्षेत्र के मोहद्दीनपुर मोहल्ले में 21 नवंबर को वृद्धा की गला दबाकर हत्या के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच का दायरा बढ़ा दिया है। रविवार को कोतवाल पुलिस टीम के साथ मोहद्दीनपुर मोहल्ला पहुंचे और स्थानीय लोगों से पूछताछ की। मोहद्दीनपुर मोहल्ला निवासी रामचंदर ने तहरीर में बताया कि 21 नवंबर को मां रामराजी (80) पत्नी तोखई देर शाम आठ बजे रोज की तरह खाना खाकर खेत के किनारे झोपड़ी में सोने के लिए चली गई थी। 22 नवंबर की सुबह देखने पर वह मृत अवस्था में झोपड़ी में पाई गई। शरीर पर गला दबाने जैसा निशान दिखाई दे रहा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी गला दबाने से मौत होना पाया गया।
विज्ञापन

रामराजी के शरीर से जेवर भी गायब थे। कोतवाली पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी। रविवार को कोतवाल सतीश कुमार सिंह के अगुवाई में पुलिस फोर्स मोहद्दीनपुर गांव में पहुंचकर स्थानीय लोगों ने पूछताछ की। कोतवाल सतीश कुमार सिंह ने बताया कि वृद्धा रामराजी देवी के मौत के मामले की छानबीन तेज कर दी है। जल्द की घटना का का खुलासा करके मामले में संलिप्त आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।ज
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें